भारत

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्‍ज कल से तीन की भारत यात्रा पर रहेंगे

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्‍ज कल से तीन की भारत यात्रा पर रहेंगे। वे सातवीं अंतरसरकारी परामर्श समूह की बैठक में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर शोल्‍ज इस महीने की 25 तारीख को अंतरसरकारी परामर्श समूह की बैठक की सहअध्‍यक्षता करेंगे। अंतरसरकारी परामर्श समूह सरकारी व्‍यवस्‍था है, जिसके तहत दोनों पक्षों के मंत्री अपनी-अपनी जिम्‍मेदारी वाले क्षेत्रों पर विचार विमर्श करते हैं और इसके निष्‍कर्ष की रिपोर्ट प्रधानमंत्री और चांसलर को प्रस्‍तुत करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर शोल्‍ज सुरक्षा सहयोग, आर्थिक सहयोग तथा और सतत विकास साझेदारी तथा उभरती और रणनीतिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढाने पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता जर्मनी के व्‍यापार के 18वें एशिया प्रशांत सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। व्‍यापार प्रमुखों को यह सम्‍मेलन दो वर्षों में एक बार होता है, जिसमें जर्मनी तथा हिन्‍द प्रशांत क्षेत्र के देशों के कार्यकारी और राजनीतिक प्रतिनिधि भाग लेते हैं। इस सम्‍मेलन से दोनों देशों के बीच व्‍यापार और निवेश को और बढावा मिलने की संभावना है। जर्मनी, भारत तथा अन्‍य देशों के लगभग साढे छह सौ व्‍यापार प्रमुख और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों की इस सम्‍मेलन में भाग लेने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

8 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

8 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

9 घंटे ago