बिज़नेस

ग्लोबल सोवेरेन क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मॉर्निंगस्टार डोमिनियन बॉन्ड रेटिंग सर्विस (DBRS) ने भारत की रेटिंग को ‘स्थिर’ प्रवृत्ति के साथ ‘बीबीबी’ में अपग्रेड किया

ग्लोबल सोवेरेन क्रेडिट रेटिंग एजेंसी, मॉर्निंगस्टार डोमिनियन बॉन्ड रेटिंग सर्विस (डीबीआरएस) ने भारत की दीर्घकालिक विदेशी और स्थानीय मुद्रा – जारीकर्ता रेटिंग को बीबीबी (निम्न) से स्थिर प्रवृत्ति के साथ बीबीबी तक उन्नत किया।

भारत की अल्पकालिक विदेशी और स्थानीय मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग को भी स्थिर प्रवृत्ति के साथ आर-2 (मध्यम) से बढ़ाकर आर-2 (उच्च) कर दिया गया ।

उन्नयन के लिए बुनियादी ढांचे में निवेश, डिजिटलीकरण आदि के माध्यम से भारत के संरचनात्मक सुधार शामिल हैं , जिनमें से सभी ने राजकोषीय समेकन (ऋण और घाटे में कमी) और निरंतर उच्च विकास (वित्त वर्ष 22-25 के दौरान 8.2 प्रतिशत की औसत जीडीपी वृद्धि दर्ज करना) को व्यापक आर्थिक स्थिरता (स्थिर मुद्रास्फीति, सीमाबद्ध विनिमय दर और मजबूत बाहरी संतुलन) के साथ सुगम बनाया । उच्च पूंजी पर्याप्तता अनुपात और 13 साल के निचले गैर-निष्पादित ऋणों के साथ अच्छी तरह से पूंजीकृत बैंकों की विशेषता वाली एक स्थायी बैंकिंग प्रणाली उन्नयन के लिए एक और महत्वपूर्ण कारक थी।

यदि भारत निवेश दर बढ़ाने वाले सुधारों को लागू करना जारी रखता है तो क्रेडिट रेटिंग को और बेहतर बनाया जा सकता है जिससे मध्यम अवधि की विकास संभावनाओं में वृद्धि होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मौजूदा सार्वजनिक ऋण स्तरों के बावजूद, स्थानीय मुद्रा मूल्यवर्ग और लंबी परिपक्वता संरचनाओं के कारण ऋण स्थिरता के लिए जोखिम सीमित हैं। इसके अलावा, निरंतर सुधार और सार्वजनिक ऋण-से-जीडीपी अनुपात में कमी से और भी सुधार हो सकते हैं।

मॉर्निंगस्टार डीबीआरएस के लिए रेटिंग पैमाना फिच और एसएंडपी रेटिंग पैमानों के समान है (मॉर्निंगस्टार डीबीआरएस प्रत्यय के रूप में ‘उच्च’ और ‘निम्न’ का उपयोग करता है, जबकि फिच और एसएंडपी द्वारा +/- नामकरण का उपयोग किया जाता है)।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…

7 घंटे ago

भारत ने यूएन में अपने ‘परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करने’ के संकल्प पर जोर दिया

भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…

7 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने UAE के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन ज़ायद अल नाहयान से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने SCO के सदस्य देशों से आतंकवाद के पूरे तंत्र को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…

7 घंटे ago

WWF-इंडिया EIACP ने 20 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान शुरू किया, नागरिकों से पटाखे-मुक्त दिवाली मनाने की अपील की

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…

7 घंटे ago

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…

14 घंटे ago