सोने की कीमतें आज ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंच गई। आज के कारोबार में 24 कैरेट का सोना पहली बार एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। दुनिया में बढते राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण सोने की मांग में काफी तेजी बनी हुई है। कुछ दिनों के बाद अक्षय तृतीया का पर्व है, जिसकी वजह से कारोबारी मांग बढी हुई है।
भारत के सर्राफा और आभूषण व्यापारियों के संगठन आई बी जे ए ने बताया कि 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना आज 96 हजार छह सौ 70 रुपये से एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही अन्य शुद्धताओं वाले सोने में भी तेजी देखी गई। 22 कैरेट वाला सोना 97 हजार छह सौ रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि 20 और 18 कैरेट वाला सोना क्रमश: नवासी हजार और 81 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज-एमसीएक्स में अक्टूबर फ्यूचर्स का सोना कुछ समय के लिए एक लाख रुपये से ऊपर जाकर एक लाख चार सौ चौरासी रुपये प्रति दस ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसमें एक दिन में लगभग दो प्रतिशत की बढत देखी गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कुछ समय के लिए तीन हजार पांच सौ डॉलर प्रति ओंस से ऊपर अब तक के उच्चतम स्तर पर रहा। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल की आलोचना किये जाने से निवेशकों में अनश्चितता है और सोने की मांग बढ गई है।
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…