भारत

कश्मीर के सेब उत्पादकों के लिए खुशखबरी: भारतीय रेल ने आज से दो पार्सल वैन में ताजा सेबों की लोडिंग शुरू की

कश्मीर घाटी के फल उत्पादकों की अपनी उपज दिल्ली के प्रमुख बाज़ारों तक भेजने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए  भारतीय रेल ने सकारात्मक कदम उठाया है।

भारतीय रेल ने सेबों के परिवहन के लिए दो पार्सल वैन (एलवीपीएच कोच) उपलब्ध कराए हैं। इन पार्सल वैन में आज लोडिंग की जाएगी और प्रत्येक वैन 23 मीट्रिक टन सेब ले जा सकेगी। मांग बढ़ने पर भारतीय रेल अतिरिक्त पार्सल वैन उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक और जम्मू संभाग के मंडल रेल प्रबंधक राज्य के बागवानी विभाग के अधिकारियों, फल उत्पादक संघों और व्यापारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

भारतीय रेल सेब के मुख्य सीजन की शुरुआत के साथ ही 13 सितंबर से बड़गाम और आदर्श नगर के बीच एक दैनिक समय-सारिणी वाली पार्सल ट्रेन शुरू कर रहा है। यह ट्रेन व्यक्तिगत व्यापारियों और फल उत्पादकों को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एक पार्सल वैन बुक करने की सुविधा प्रदान करेगी।

आदर्श नगर रेलवे स्टेशन (एएनडीआई) – बीबीएमएन – बड़गाम रेलवे स्टेशन (बीडीजीएम) के बीच 8 पार्सल वैन (वीपी) दैनिक समय-सारिणी वाली संयुक्त पार्सल उत्पाद- रैपिड कार्गो सेवा पार्सल ट्रेन के लिए अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। यह 8 वीपी ट्रेन बीडीजीएम से सुबह 6:15 बजे शुरू होगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे एएनडीआई पहुंचेगी, जो सुबह-सुबह दिल्ली के बाजार में सेब पहुंचने के लिए एक बहुत ही उपयुक्त समय है।

भारतीय रेल मध्यवर्ती स्टेशनों पर पार्सल वैन जोड़ने की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। अगर आगे भी मांग आती है तो रेलवे ऐसी और ट्रेनें चलाने के लिए तैयार है।

9 अगस्त को, सीमेंट के 21 वैगनों वाली पहली मालगाड़ी पंजाब से कश्मीर घाटी के अनंतनाग गुड्स शेड पहुंची, जो इस क्षेत्र को राष्ट्रीय माल ढुलाई नेटवर्क से जोड़ने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई। इससे कश्मीर में इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी आएगी और घाटी में रहने वाले नागरिकों के लिए लागत कम होगी। यह क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर अब मालगाड़ी सेवा चालू है, जिसका उद्घाटन इस साल जून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह रेल लिंक कटरा और श्रीनगर के बीच दो वंदे भारत ट्रेनों का भी संचालन करता है, दोनों में 100 प्रतिशत से अधिक यात्री सवार होते हैं। ये ट्रेनें यात्रियों को सुलभ, किफ़ायती और आरामदायक यात्रा प्रदान करती हैं और साथ ही रेलवे परिवहन को एक नई ऊंचाई तक ले जाती हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि…

3 घंटे ago

ओडिशा में बाढ़ से राज्‍य के उत्तरी क्षेत्र में जन-जीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान जताया

ओडिशा की बैतरानी नदी में बाढ़ से राज्‍य के उत्तरी क्षेत्र में जन-जीवन प्रभावित हो…

4 घंटे ago

राष्‍ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 15 सितम्‍बर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा

राष्‍ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 15 सितम्‍बर तक आम जनता के लिए खुला…

4 घंटे ago

सरकार ने छोटे करदाताओं के लिए विदेशी संपत्ति की जानकारी देने वाली योजना शुरू की

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने विदेशी संपत्तियों से जुड़े छोटे करदाताओं के लिए विदेशी संपत्ति…

4 घंटे ago

50 से अधिक देशों से होकर गुजरी ‘सूर्यपथ तिरंगा’ वैश्विक रिले सैन फ्रांसिस्को में संपन्न

भारत के स्वतंत्रता दिवस के भव्य वैश्विक समारोह के अंतर्गत, हर घर तिरंगा 2026 की एक विशेष पहल ‘सूर्यपथ तिरंगा’ ने राष्ट्रीय ध्वज की भावना को पूरी दुनिया में पहुंचाया। यह पहल उगते सूर्य के पथ का अनुसरण करते हुए फिजी में भारतीय समयानुसार रात डेढ़ बजे से सैन फ्रांसिस्को में रात साढ़े आठ बजे भारतीय समयानुसार तक तक चली। इस अनूठे वैश्विक रिले ने विभिन्न देशों और महाद्वीपों में स्थित 54 मिशनों और पोस्टों को जोड़ा तथा सूर्य की गति को दुनिया भर में तिरंगे की प्रतीकात्मक यात्रा में परिवर्तित कर दिया। फिजी के सुवा में भारतीय समयानुसार रात डेढ़ बजे से शुरू होकर तिरंगा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कोरिया गणराज्य, चीन, इंडोनेशिया, वियतनाम,…

4 घंटे ago

नाबार्ड द्वारा विकसित आरएसवीसी-अमृत प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने 15 अगस्त 2025 को,…

19 घंटे ago