दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने ताजा वित्तपोषण दौर में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में छोटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए करीब 35 करोड़ डॉलर (करीब 2,900 करोड़ रुपये) के निवेश का प्रस्ताव रखा है। वॉलमार्ट समूह की कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा, “वॉलमार्ट की अगुवाई में होने वाले नए वित्तपोषण दौर के तहत फ्लिपकार्ट ने गूगल को अल्पांश निवेशक के तौर पर अपने साथ जोड़ने की घोषणा की। यह कदम दोनों पक्षों की तरफ से नियामकीय एवं अन्य प्रक्रियागत अनुमोदनों के अधीन होगा।”
सूत्रों के मुताबिक, फ्लिपकार्ट वित्तपोषण के मौजूदा दौर में एक अरब डॉलर जुटा रही है और उसे अपनी मूल कंपनी एवं अमेरिकी खुदरा दिग्गज वॉलमार्ट से 60 करोड़ डॉलर की प्रतिबद्धता मिली है। फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा, “वॉलमार्ट की अगुवाई में होने वाले नए वित्तपोषण दौर के तहत फ्लिपकार्ट ने गूगल को अल्पांश निवेशक के तौर पर अपने साथ जोड़ने की घोषणा की।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…