भारत

सरकार ने भारतीय नागरिकों को स्थिति सामान्‍य होने तक नेपाल की यात्रा न करने की सलाह दी

सरकार ने भारतीय नागरिकों को स्थिति सामान्‍य होने तक नेपाल की यात्रा न करने की सलाह दी है। सरकार ने नेपाल में भारतीय नागरिकों को अपने वर्तमान निवास स्थानों पर ही रहने, सड़कों पर जाने से बचने और पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही, नेपाल के अधिकारियों और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की भी सलाह दी है। सरकार ने काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नंबर हैं +977 – 980 860 2881 और +977 – 981 032 6134। नंबर एक बार फिर सुन लें- नंबर हैं +977 – 980 860 2881 और +977 – 981 032 6134। किसी भी सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में कल केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक में नेपाल के घटनाक्रम पर चर्चा हुई। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नेपाल में हिंसा हृदयविदारक है। उन्होंने नेपाल में युवाओं की जान हानि पर पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि नेपाल में स्थिरता, शांति और समृद्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री मोदी ने नेपाल के लोगों से शांति के प्रयासों को समर्थन देने की भी अपील की।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

4 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

4 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

17 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

17 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

17 घंटे ago