बिज़नेस

सरकार ने बुनियादी ढांचा संचालित विकास की प्रतिबद्धता के तहत बजट में पूंजीगत व्‍यय के लिए 11.21 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए

सरकार ने वर्ष 2025-26 के केन्‍द्रीय बजट में ग्‍यारह लाख 21 हजार करोड़ रुपये के पूंजीगत व्‍यय का लक्ष्‍य रखा है। इस प्रकार बुनियादी ढांचा संचालित विकास की प्रतिबद्धता पर बल दिया गया है। सरकार ने रक्षा क्षेत्र और रेलवे के लिए व्‍यापक बजट आवंटन किया है। रक्षा क्षेत्र के लिए रिकॉर्ड छह लाख 81 हजार करोड़ रुपये का आवंटन है, जो पिछले आवंटन से 9.53 प्रतिशत अधिक है।

रेल और सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि केन्‍द्रीय बजट 2025 ने विकसित भारत की आधारशिला और कार्य योजना सशक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि रेलवे के लिए दो लाख 52 हजार करोड़ रुपये का पूंजीगत व्‍यय रखा गया है। उन्‍होंने कहा कि रेलवे अपना नेटवर्क बढ़ा रहा है और सुरक्षा पर विशेष रूप से ध्‍यान दे रहा है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

16 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

16 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago