खेल

सरकार ने ‘राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी अधिनियम, 2022′ और राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी (संशोधन) अधिनियम, 2025’ को लागू करने की घोषणा की

भारत सरकार ने ‘राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी अधिनियम, 2022′ और राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी (संशोधन) अधिनियम, 2025’ को लागू करने की घोषणा की है। यह पहल स्वच्छ खेल के लिए भारत के कानूनी और संस्थागत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पड़ाव है। यह कानून खेलों में डोपिंग रोकने, खिलाड़ियों के अधिकारों की रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य डोपिंग-रोधी मानकों के अनुसार खेल प्रतियोगिताओं की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए एक व्यापक कानूनी आधार प्रदान करता है।

ये कानून भारत के डोपिंग-रोधी ढांचे को ‘अंतरराष्‍ट्रीय डोपिंग-रोधी कोड’ के अनुरूप बनाते हैं और ‘खेलों में डोपिंग के खिलाफ यूनेस्को अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन’ के अंतर्गत भारत की जिम्मेदारियों को पूरा करते हैं। यह कानून संस्थागत स्वतंत्रता को मजबूत करता है, प्रक्रियात्मक सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाता है, विवाद समाधान के तरीकों को सुव्यवस्थित करता है और भारत के डोपिंग-रोधी कार्यक्रम की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता को बढ़ाता है।

ये कानून परीक्षण, परिणामों के प्रबंधन, शिक्षा, खुफिया जानकारी और जांच से जुड़े मजबूत कानूनी प्रारूप के माध्‍यम से सभी खेलों में डोपिंग-रोधी उपायों को कानूनी आधार प्रदान करते हैं। साथ ही, ये खिलाड़ियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और उचित प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं।

‘राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी (संशोधन) अधिनियम, 2025’ संस्थागत स्वायत्तता को मजबूत करके और भारत के डोपिंग-रोधी ढांचे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित हो रहे सर्वोत्तम तरीकों के अनुरूप बनाकर शासन व्यवस्था को और बेहतर बनाता है। इन संशोधनों का उद्देश्‍य देश में डोपिंग-रोधी प्रशासन की प्रभावशीलता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बढ़ाना है।

इन कानूनों का लागू होना एक पारदर्शी, निष्पक्ष और खिलाड़ी-केंद्रित डोपिंग-रोधी इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मजबूत कानूनी ढांचा खेलों में ईमानदारी, निष्पक्ष खेल और उत्कृष्टता के मूल्यों को बढ़ावा देने के भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा, साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समान और निष्पक्ष माहौल में प्रतिस्पर्धा कर सकें।

Editor

Recent Posts

देश में बेरोजगारी दर अगस्त में मामूली घटकर 5 प्रतिशत

देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की बेरोजगारी दर अगस्त में…

13 घंटे ago

भारत ने बोत्सवाना को HIV/AIDS उपचार के लिए 10 टन एंटी-रेट्रोवायरल दवाएं भेजीं

भारत ने एचआईवी एड्स के उपचार के लिए सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली में सहायता के उद्देश्‍य…

13 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की…

14 घंटे ago

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास 2026” औली और महाजन रेंज में आरंभ

भारत-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास” के 22वें संस्करण का उद्घाटन समारोह आज उत्तराखंड…

14 घंटे ago

भ्रामक टिपिंग प्रॉम्प्ट और डार्क पैटर्न के लिए CCPA ने रेपिडो 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने मुख्य आयुक्त श्रीमती निधि खरे और आयुक्त श्री अनुपम…

14 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जलवायु अनुकूल फसलों के विकास में तेजी लाने के लिए ब्रिक-NIPGR में स्वदेशी SPROUT सुविधा का उद्घाटन किया

विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय…

14 घंटे ago