भारत

सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III के अंतर्गत मेघालय में 1,056 करोड़ 82 लाख रुपये के अनुमानित निवेश के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की घोषणा की

पूर्वोत्तर क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क को मजबूत करने और आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पीएमजीएसवाई-III के अंतर्गत 1,056 करोड़ 82 लाख रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 782 दशमलव 155 किलोमीटर की 88 सड़कें और 55 पुल स्वीकृत किए हैं।

इस पहल को जारी रखते हुए 1,056 करोड़ 82 लाख रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 443 दशमलव 26 किलोमीटर की 55 सड़कें स्वीकृत की गई हैं। राज्य में पीएमजीएसवाई-III के अंतर्गत 412 करोड़ 34 लाख रुपये पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं।

इस पहल से:

  • स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और बाजार जैसी आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में सुधार होगा
  • ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे दूरदराज के गांवों और शहरी केंद्रों के बीच की दुरी को काम किया जा सकेग।
  • क्षेत्र में आर्थिक विकास, व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा
  • रोजगार के अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा
  • सरकार के समृद्ध पूर्वोत्तर और विकसित भारत के दृष्टिकोण के साथ तालमेल बिठाया जा सकेगा

पीएमजीएसवाई-III के अंतर्गत परियोजनाओं के क्षेत्र पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा, जो पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास और समृद्धि में योगदान देगा और समावेशी विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

52 मिनट ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

57 मिनट ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

59 मिनट ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

1 घंटा ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

1 घंटा ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

1 घंटा ago