भारत

सरकार ने प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत त्रिपुरा और ओडिशा के लिए प्रमुख बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की घोषणा की

ग्रामीण संपर्क को मजबूत करने और आर्थिक विकास में तेजी लाने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के संपर्क घटक के तहत त्रिपुरा और ओडिशा के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनका विवरण निम्नलिखित है :-

त्रिपुरा: राज्य को 76.47 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 84.352 किलोमीटर लंबी 25 सड़कें मंजूर की गई हैं। इस पहल को जारी रखते हुए पीएम-जनमन के तहत राज्य में 114.32 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 118.756 किलोमीटर लंबी 42 सड़कों को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है।

ओडिशा: राज्य को 69.65 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 63.271 किलोमीटर लंबी 26 सड़कें और 02 लंबी अवधि के पुल (एलएसबी) मंजूर किए गए हैं। इस पहल को जारी रखते हुए पीएम-जनमन के तहत राज्य में 219.40 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 211.14 किलोमीटर लंबी 66 सड़कें और 04 एलएसबी पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं।

इस ऐतिहासिक पहल से:

  • राज्यों में पीवीटीजी बस्तियों को सभी मौसमों के लिए सड़क संपर्क प्रदान करना।
  • इन राज्यों में रहने वाले विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाना, दूरदराज के गांवों और शहरी केंद्रों के बीच की खाई को पाटना।
  • क्षेत्र में आर्थिक विकास, व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देना।
  • स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और बाजार जैसी आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में सुधार।
  • रोजगार के अवसर सृजित करना तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करना।
  • सरकार के विकसित भारत (विकसित भारत) के दृष्टिकोण के साथ रेखांकित करना।

पीएम-जनमन के अंतर्गत परियोजनाओं का क्षेत्र पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा, जिससे राज्यों में जनजातीय समूहों की वृद्धि और समृद्धि में योगदान मिलेगा तथा समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता मजबूत होगी।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

3 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

3 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

5 घंटे ago