भारत

सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में जम्मू-पुंछ-मेंढर को जोड़ने वाले हेलीकॉप्टर मार्ग को मंजूरी दी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में जम्मू-पुंछ-मेंढर को जोड़ने वाले हेलीकॉप्टर मार्ग को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग, जम्मू-कश्मीर द्वारा मेंढर के दूरदराज के क्षेत्र को सीधे शीतकालीन राजधानी जम्मू से जोड़ने के लिए प्रस्तुत एक प्रस्ताव के बाद लिया गया है।

मेंढर सेक्टर में सब्सिडी वाली हेलीकॉप्टर सेवा का उद्देश्य क्षेत्र के दूरदराज के इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाना है। इससे यात्रियों, विशेषकर पुंछ और मेंढर जैसे दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ होगा और आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को आपातकालीन स्थिति में इलाज के लिए भी मदद मिलेगी। इसके अलावा, इससे सीमा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना होगी।

उल्लेखनीय है कि किश्तवाड़-साउंडर-नवापाची-ईशान-किश्तवाड़, जम्मू-राजौरी-पुंछ-जम्मू, जम्मू-डोडा-किश्तवाड़-जम्मू, बांदीपोरा-कंजालवान-दावर- सहित क्षेत्र के कई हिस्सों में सब्सिडी वाली हेलीकॉप्टर सेवाएं पहले से ही जारी हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

4 मिनट ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

12 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

12 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

13 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

13 घंटे ago