बिज़नेस

सरकार ने, विमानन कंपनी इंडिगो से तुर्किए एयरलाइंस के साथ विमान लीज समझौता समाप्‍त करने को कहा

केन्‍द्र ने, विमानन कंपनी इंडिगो से तुर्किए एयरलाइंस के साथ विमान लीज समझौता तीन महीने के अंदर खत्‍म करने को कहा है। सरकार ने तुर्किए की कंपनी सेलेबी एविएशन की सुरक्षा मंजूरी वापस लेने के कुछ सप्ताह बाद यह कदम उठाया है।

सेलेबी एविएशन दिल्‍ली सहित भारत के नौ महत्‍वपूर्ण हवाई अड्डों पर विमान हैंडलिंग सेवाएं प्रदान करती थी। इंडिगो, तुर्की एयरलाइंस से लीज़ पर लिए दो बोइंग-777 विमानों का संचालन कर रही है। इंडिगो को इन विमानों के संचालन के लिये 31 मई तक परमिट मिला था। नागर विमानन मंत्रालय से इंडिगो ने यह परमिट छह महीने बढाने अनुरोध किया था।

मंत्रालय ने कहा है कि तत्‍काल उडान सेवाओं में बाधाओं के कारण यात्रियों को होने वाले असुविधाओं को देखते हुये इंडिगो को 31 अगस्‍त तक तीन महीने का परमिट बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। मंत्रालय ने स्‍पष्‍ट किया है कि अब भविष्‍य के परमिट बढ़ाने की कोई मंजूरी नहीं दी जायेगी।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

2 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

2 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

2 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

2 घंटे ago