सरकार ने भारतीय नागरिकों से रूस की सेना में शामिल होने के प्रस्ताव से दूर रहने को कहा है। सरकार ने इस प्रस्ताव को खतरों भरा बताया है। संवाददाताओं से बातचीत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायवाल ने बताया कि ऐसी ख़बरे हैं कि भारतीय नागरिकों को हाल ही में रूस की सेना में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली और मॉस्को में रूस के अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को उठाया गया है और भर्तियां बंद करने तथा भारतीय नागरिकों को रिहा करने का अनुरोध किया गया है। रणधीर जायसवाल ने आश्वास्त किया कि सरकार प्रभावित परिवारों के सम्पर्क में है।





