भारत

सरकार ने मंत्रिमंडल की विभिन्‍न समितियों का गठन किया

सरकार ने मंत्रिमंडल की विभिन्‍न समितियों का गठन कर दिया है। मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति में 11 सदस्‍य होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी अध्‍यक्षता करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, इस्‍पात मंत्री एच. डी. कुमारस्‍वामी और पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह समिति के सदस्‍य होंगे। मंत्रिमंडल की सुरक्षा कार्य समिति के अध्‍यक्ष प्रधानमंत्री मोदी होंगे। समिति में राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारामन और विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर शामिल होंगे। मंत्रिमंडल की दस सदस्‍यीय संसदीय कार्य समिति की अध्‍यक्षता राजनाथ सिंह करेंगे। मंत्रिमंडल की राजनीतिक कार्य समिति में प्रधानमंत्री सहित चौदह सदस्‍य होंगे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति कार्य समिति में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह होंगे। मंत्रिमंडल की अन्‍य समितियों का भी गठन किया गया है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

20 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

20 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago