बिज़नेस

सरकार ने सोने, चांदी के आभूषणों के निर्यात पर शुल्क वापसी दरों में कटौती की

सरकार ने सोने और चांदी के आभूषणों के निर्यात पर शुल्क वापसी दरों (ड्राबैक दरों) में आधे से अधिक की कटौती की है। राजस्व विभाग ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। आम बजट में इन कीमती धातुओं के आयात शुल्क में उल्लेखनीय कमी की गई थी, जिसका समायोजन करने के लिए उक्त कटौती की गई। सोने के आभूषणों के निर्यात पर शुल्क वापसी दर को शुद्ध सोने की मात्रा के 704.1 रुपये प्रति ग्राम से घटाकर 335.5 रुपये प्रति ग्राम कर दिया गया है।

चांदी के आभूषणों और चांदी की वस्तुओं की दर को घटाकर शुद्ध चांदी की मात्रा के 4,468 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। शुल्क वापसी योजना निर्यात की जाने वाली वस्तुओं पर चुकाए गए आयात शुल्क और आंतरिक करों को वापस करती है। बजट में सोने और चांदी पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया गया था।

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि बजट में सोने और चांदी पर शुल्क कम किए जाने के कारण सोने और चांदी के आभूषणों पर शुल्क वापसी कम कर दी गई है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जुलाई के दौरान रत्न और आभूषण निर्यात 7.45 प्रतिशत घटकर 9.1 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।

Editor

Recent Posts

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

4 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

5 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

5 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

19 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

23 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

23 घंटे ago