भारत

सरकार ने टूना-टेकड़ा बंदरगाह कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए 472 करोड़ रुपये के रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

बंदरगाह संपर्क को मजबूत बनाने और कार्गो निकासी से संबंधित बुनियादी ढाँचे को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने टूना-टेकड़ा में संबंधित सड़कों और सहायक सुविधाओं सहित एक रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण को मंजूरी दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 472 करोड़ रुपये है।

इस परियोजना में वायाडक्ट संरचनाएं, खाड़ी पर पुल तथा दीर्घकालिक संचालन क्षमता और टिकाऊपन सुनिश्चित करने के लिए 10 वर्षों की अवधि तक रखरखाव की व्यवस्था जैसे व्यापक लोक निर्माण कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर सर्बानंद सोनोवाल ने अपने उद्गार प्रकट करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का समुद्री क्षेत्र एक परिवर्तनकारी दौर से गुजर रहा है। यह परियोजना बंदरगाह-आधारित विकास को महत्वपूर्ण रूप से सुदृढ़ करेगी, लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार लाएगी और भारत को एक वैश्विक समुद्री महाशक्ति के रूप में उभरने में योगदान देगी।”

इससे पहले पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में प्रतिनिधिकृत निवेश बोर्ड (डीआईबी) द्वारा इस प्रस्ताव का मूल्यांकन किया गया था।

यह आरओबी रणनीतिक रूप से आगामी मेगा कंटेनर टर्मिनल, जिसकी क्षमता 2.19 मिलियन टीईयू है, और टूना-टेकड़ा में बहुउद्देश्यीय कार्गो बर्थ, जिसकी क्षमता 18.33 एमएमटीपीए है, के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग के रूप में कार्य करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस आरओबी के पूरा होने पर लॉजिस्टिक्स टर्नअराउंड समय के महत्वपूर्ण रूप से कम होने, आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता बढ़ने और क्षेत्र में बंदरगाह संचालन को तेज़ी से बढ़ाने में मदद मिलने की संभावना है।

इस परियोजना का कार्यान्‍वयन टूना-टेकड़ा कंटेनर टर्मिनल की कमीशनिंग के साथ तालमेल कायम करते हुए किया जाएगा, जो वर्तमान में 45% भौतिक प्रगति पर है, ताकि सहायक अवसंरचना समय पर तैयार हो सके।

इस महत्वपूर्ण अवसंरचना द्वारा कार्गो की निर्बाध निकासी सुनिश्चित करने, संभावित रेल-मार्ग एवं सड़क जाम की चुनौतियों को हल करने और हैवी-ड्यूटी पोर्ट ट्रैफिक के सुचारू संचालन में अहम भूमिका निभाए जाने की संभावना है। यह परियोजना मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 और मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047 के तहत निर्धारित सरकार के दीर्घकालिक समुद्री रोडमैप के अनुरूप है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नव संवत्सर के शुभ अवसर पर देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं…

51 मिनट ago

ईरान के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस क्षेत्र से जुड़े संयंत्रों पर अमरीका और इस्राएल ने संयुक्त हमले किए

पश्चिम एशिया में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। ईरान में विश्व के सबसे बड़े…

56 मिनट ago

कतर के रास लफ्फान औद्योगिक शहर पर ईरान द्वारा मिसाइल हमले, दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और बढ़ा

कतर के रास लफ्फान औद्योगिक शहर पर कल ईरान द्वारा मिसाइल हमले किए, जिससे दोनों…

1 घंटा ago

आईपीएल: पैट कमिंस के चोटिल होने के कारण शुरूआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे

ईशान किशन, इंडियन प्रीमियर लीग-आई.पी.एल.के शुरुआती कुछ मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। अभिषेक…

1 घंटा ago

हिंदू नव वर्ष का प्रतीक, नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि त्योहार आज से शुरू

चैत्र नवरात्रि का पावन उत्सव आज से शुरू हो गया है। नौ दिवसीय पर्व को…

1 घंटा ago

उत्तर प्रदेश ने जल जीवन मिशन के दूसरे चरण के अंतर्गत सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ग्रामीण पेयजल शासन में संरचनात्मक सुधारों को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप…

14 घंटे ago