केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने इन दवाओं पर दुकानदारों और वितरकों के मुनाफे की सीमा तय की है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अनुसार, इस कदम से इन दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमतों में 70 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है। नई कीमतें अगले महीने की 9 तारीख से लागू होंगी।
दवा दुकानों और अस्पतालों को कम कीमत पर दवाएं बेचनी होंगी और नई कीमतों की सूची भी प्रदर्शित करनी होगी। मरीज, दवाओं की नई कीमतें फार्मा सही दाम ऐप और प्राधिकरण की वेबसाइट पर देख सकते हैं। राज्य के औषधि नियंत्रक यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी कंपनियां, दुकानदार और अस्पताल नए नियमों का पालन करें।
सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य कैंसर का इलाज सस्ता करना और मरीजों को दवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है। इससे पहले, वर्ष 2019 में भी कैंसर की 42 दवाओं पर व्यापारिक मुनाफे की सीमा तय की गई थी। उस समय 526 ब्रांड की दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमतों में 90 प्रतिशत तक की कमी की गई थी।
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…