भारत

सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर की उम्‍मीदवारी पर जांच बिठाई

सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की एक प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर की उम्‍मीदवारी और उनके अन्‍य ब्‍यौरों की जांच के लिए एक सदस्‍यीय समिति गठित की है। पूजा खेडकर पर एक प्रशासनिक सेवक के रूप में अपने अधिकारों के कथित दुरूपयोग के विवाद पर यह जांच की जा रही है। कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने घोषणा की है कि एक अपर सचिव स्‍तर के अधिकारी की नेतृत्‍व वाली यह समिति दो सप्‍ताह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

यह जांच सुश्री खेडकर के आचरण और शिक्षा से संबंधित आरोपों के परिदृश्‍य में की जा रही है। सुश्री खेडकर महाराष्‍ट्र काडर की 2023 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्‍हें संघ लोक सेवा आयोग-यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक में आठ सौ 41वां स्‍थान प्राप्‍त हुआ था। सुश्री खेडकर अपनी निजी ऑडी कार का इस्‍तेमाल लाल-नीली बीकन लाइट और वीआईपी नम्‍बर प्‍लेट के साथ करने पर हाल ही में विवाद में पड गईं। उन्‍होंने कथित रूप से ऐसी सुविधाओं की मांग की जो प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए नहीं होती हैं।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

3 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

3 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

3 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

3 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

3 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

3 घंटे ago