भारत

सरकार ने वक्फ-संशोधन विधेयक-2025 को चर्चा और पारित करने के लिए राज्यसभा में पेश किया

राज्यसभा में आज वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 को विचार और पारित करने के लिए पेश किया गया। विधेयक पेश करते हुए अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस कानून का उद्देश्य संपत्ति प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाकर, वक्फ बोर्डों और स्थानीय अधिकारियों के बीच समन्वय को सुव्यवस्थित करना और हितधारकों के अधिकारों की रक्षा कर शासन में सुधार करना है।

हम चाहते हैं कि सबको डिसी‍जन मेकिंग की बोटी में जगह मिलनी चाहिए। इसलिए सबको एम्‍पावरमेंट कर रहे हैं। एफिशियेंसी को हम इनक्रीज़ करने के लिए टेक्‍नोलॉजी इस्‍तेमाल करने का भरपूर इसमें प्रावधान किया गया है। अब सेंट्रलाइज डेटाबेस होगा, डिजिटल पोर्टल होगा, जो सारा स्‍टेट बोर्ड के साथ लिंक होगा, लाइव होगा। वक्‍फ प्रोपर्टी का कॉन्टिन्यूसली रजिस्‍ट्रेशन, ट्रैकिंग, कम्‍प्‍लाइंस पूरी व्‍यवस्‍था करके हमने एफिशियेंसी को टारगेट दिया है।

किरेन रिजिजू ने कहा कि विधेयक को हितधारकों के साथ-साथ संयुक्त संसदीय समिति के साथ विस्तृत परामर्श के बाद लाया गया है। उन्होंने विपक्षी दलों से इस विधेयक का समर्थन करने का आग्रह किया। किरेन रिजिजू ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वक्फ का लाभ सिर्फ मुस्लिमों को ही मिल सकता है और यह सही नहीं है कि कोई गैर-मुस्लिम वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में हस्तक्षेप करे। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना है, न कि मुसलमानों के धार्मिक व्यवहार में हस्तक्षेप करना।

वक्‍फ एक्‍ट के अंदर में ये पूरी छूट दी गई है। अगर आप वक्‍फ बोर्ड के माध्‍यम से चलाना चाहते हैं, आपको पूरा इसके लिए इजाजत है, तो चैरिटी कमीश्‍नर जितना ट्रस्‍ट प्रोपर्टीज़ को देखते हैं, निगरानी करते हैं, व्‍यवस्‍था को चैक करते हैं, उसी प्रकार से वक्‍फ बोर्ड जो है, वक्‍फ प्रोपर्टी को सही तरीके से चला रहे हैं कि नहीं, ये निगरानी करने के लिए वक्‍फ बोर्ड बनाया गया है। वो वक्‍फ प्रोपर्टी को चलाने के लिए नहीं है।

केन्‍द्रीय मंत्री ने बताया कि वक्फ बोर्ड में मुस्लिमों के सभी विभिन्न संप्रदायों और महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा ताकि इसे समावेशी बनाया जा सके। लोकसभा ने कल रात वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 पारित कर दिया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में विज्ञान और उभरती प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्वदेशी वैज्ञानिक उपलब्धियों और…

2 घंटे ago

सरकार ने टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए ‘रियायती स्थानीय पास’ की शुरुआत की

राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की…

2 घंटे ago

भारतीय रेल देश भर में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती करेगा

भारतीय रेल ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर भर्ती के…

2 घंटे ago

संयुक्त घोषणा-पत्र को अंगीकृत करने के बाद नई दिल्ली में 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच संपन्न हुआ

12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, जिसका उद्घाटन कल लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया था,…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष युवराज एलोइस ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष युवराज एलोइस ने आज नई दिल्ली में…

8 घंटे ago