भारत

सरकार ने महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्था की

सरकार ने महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्था की है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र के परेड ग्राउंड में 100 बिस्तरों वाला केंद्रीय अस्पताल स्थापित किया है।

महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सरकार ने चिकित्सा सुविधाओं को भी उच्च प्राथमिकता दी है। केंद्रीय अस्पताल के अलावा, संक्रामक रोगों के प्रबंधन के लिए मेला क्षेत्र में दो समर्पित अस्पताल भी स्थापित किए गए हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित की जा सके। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में केन्‍द्रीय अस्‍पताल के नोडल अधिकारी डॉक्‍टर गौरव दुबे ने बताया कि अस्पताल में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग वार्ड हैं साथ ही आईसीयू और आपातकालीन सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

ये सौ बेड का केन्‍द्रीय चिकित्‍सालय है, इसमें 45 बेड पुरुषों के लिए, 40 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, पांच बेड का हमारा पिडियाट्रिक वॉर्ड है बच्‍चों के लिए, दस बेड का आईसीयू है। लेबर रूम, माइनर और मेजर ओटी की फैसिलिटी है हमारे पास। इसके अलावा हमारे पा डिफ्रेंट कैटिगीरी के स्‍पेशलिस्‍ट हैं और इसमें पीडियाट्रिशन है, गायनोक्‍लॉजिस्‍ट हैं, ऑर्थोपेडिशन्‍स हैं, अच्‍छे फिजिशियन्‍स हैं।

मेला क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में 20-20 बेड की क्षमता वाले आठ छोटे अस्पताल भी संचालित हैं। अस्पतालों में दी जाने वाली सभी चिकित्सा सेवाएं निःशुल्क हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

2 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

2 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

2 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

2 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

2 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

2 घंटे ago