सरकार ने कहा – देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है और सभी तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं
सरकार ने कहा है कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है और सभी तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि भारत पेट्रोल और डीजल उत्पादन में आत्मनिर्भर है। उन्होंने कहा कि घरेलू पीएनजी और वाहनों के लिए सीएनजी की आपूर्ति बिना किसी कटौती के हो रही है।
भारत में पेट्रोल और डीजल का आयात करने की आवश्यकता नहीं है। हमारी सारी रिफाइनरी हंडरेड प्रसेंट की कैपेसिटी और उससे अधिक पर चल रही है। रिफाइनरीस के पास ऐडीक्वेट इंवेंटरी फ्रूट की और इसके अलावा सप्लाईजर ऑलसो मेंटेंड और इस स्थिति में पैनिक की कोई आवश्यकता नहीं है।
संयुक्त सचिव ने यह भी कहा कि 25 हजार एलपीजी वितरकों के पास एलपीजी की कोई कमी नहीं है और प्रतिदिन 50 लाख सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं।
वही, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव सेंथिल राजन ने लोगों से एलपीजी की बुकिंग केवल आधिकारिक माध्यमों से करने की अपील की और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने को कहा है।





