बिज़नेस

सरकार की प्रमुख पहल स्‍टार्टअप के आज नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं

सरकार की प्रमुख पहल स्‍टार्टअप के आज नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस योजना का उद्देश्‍य देश में स्‍टार्टअप उद्यमों को बढावा देना तथा नवाचार और उद्यमिता के लिए अनुकूल, सुदृढ़ और समावेशी माहौल बनाना है। स्‍टार्टअप इंडिया पहल के तहत भारत को रोजगार तलाशने वाले देश की जगह रोजगार सृजित करने वाला देश बनाने के लिए अनेक प्रयास किये गए हैं।

देश के नागरिकों के बीच उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप इंडिया योजना की शुरुआत की गई थी। स्टार्टअप को सहायता प्रदान करने के लिए स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से वित्तीय सहायता, क्रेडिट गारंटी और टैक्स छूट जैसी सुविधाएं दी जाती है।

देश भर में 1 लाख 59000 से अधिक स्टार्टअप्स हैं और भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। इस योजना ने रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है और इसने अब तक 16 लाख से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां सृजित की है। इस योजना के माध्यम से देश में नवाचार और स्टार्टअप के पोषण के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम का निर्माण किया जा रहा है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

14 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

14 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

15 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

15 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

15 घंटे ago