सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू संचालन के लिए सभी विपक्षी दलों से सहयोग का अनुरोध करेगी। बजट सत्र सोमवार से शुरू होकर अगले महीने की 12 तारीख तक चलेगा।
संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बजट सत्र में सरकार छह नए विधेयक पेश कर सकती है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार 23 जुलाई को लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी। नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट होगा। पिछले महीने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा था कि कि इस बार का बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य के दृष्टिकोण का प्रभावी दस्तावेज होगा।
प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी…
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…
भारत-नेपाल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, इंडियन रेलवे…
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र…
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया…