भारत

महान तबला वादक जाकिर हुसैन का कल रात अमेरिका में निधन

महान तबला वादक जाकिर हुसैन का कल रात अमरीका में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वे रक्तचाप संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। इससे पहले उन्‍हें हृदय संबंधी समस्याओं के कारण सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उस्ताद जाकिर हुसैन प्रख्यात तबला वादक अल्लाह रक्खा के सबसे बड़े बेटे उस्‍ताद जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च, 1951 को मुंबई में हुआ था। वे बहुत कम उम्र से ही संगीत की ओर स्वाभाविक रूप से आकर्षित हो गए थे।

छह दशकों के करियर में, उन्‍होंने विश्‍व स्‍तर पर पाँच ग्रैमी पुरस्कार जीते, जिनमें से तीन इस साल की शुरुआत में 66वें ग्रैमी पुरस्कार में जीते। उन्होंने ‘साज़’, ‘हीट एंड डस्ट’ सहित कुछ फ़िल्मों में भी अभिनय किया। उनकी सबसे हालिया फ़िल्म ‘मंकी मैन’ वर्ष 2024 में रिलीज़ हुई।

जाकिर हुसैन ने कई प्रसिद्ध भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ काम किया। गिटारवादक जॉन मैकलॉघलिन, वायलिन वादक एल शंकर और तालवादक टी.एच. ‘विक्कू’ विनायकराम के साथ जुगलबंदी उनकी एक अभूतपूर्व उपलब्धि थी।

इस जुगलबंदी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को जैज़ के साथ मिला दिया, जिसने एक अनूठे संगीत को जन्‍म दिया, जो पहले कभी नहीं सुनी गई थी। हुसैन को 1988 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Editor

Recent Posts

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता

भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…

13 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक के बाद, परीक्षा सुधार पर राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए सरकार से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…

17 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…

20 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को चार- लेन मानक में उन्‍नयन करने की स्‍वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…

21 मिनट ago

NHRC ने दिल्ली के मुनीरका इलाके में मणिपुर के दो लोगों पर हुए कथित हमले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली के मुनीरका इलाके में मणिपुर के दो लोगों पर…

23 मिनट ago