भारत

गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कथित आतंकी मॉड्यूल के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया

गुजरात में आतंकवाद निरोधक दस्ते (ए.टी.एस.) ने प्रतिबंधित पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक कथित आतंकी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खड़ियाल गांव से पकड़ा गया। एटीएस के अनुसार, इन लोगों के नाम इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए आठ कथित जैश-ए-मोहम्मद सदस्यों से पूछताछ के दौरान सामने आए।

जिला न्‍यायालय ने सभी आरोपियों को 24 जुलाई तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया है। तीन जुलाई को गुजरात एटीएस ने गुजरात और मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों से जैश-ए-मोहम्मद के आठ कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी गुजरात में सक्रिय आतंकी नेटवर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे।

Editor

Recent Posts

यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया

यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू…

2 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज लखनऊ में

क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला…

2 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति समर्थन दोहराया

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है।…

2 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से आठ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के…

2 घंटे ago

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीट और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट…

2 घंटे ago

भारत-जापान संयुक्त ऋण तंत्र (जेसीएम) के लिए परिचालन नियमावली का संयुक्त रूप से शुभारंभ

भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो और तत्कालीन सचिव (एमओईएफसीसी), तन्मय कुमार ने नई…

3 घंटे ago