भारत

गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज अपने मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन करेंगे

गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज अपने मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर के महत्‍मा मंदिर में आयोजित किया जाएगा। राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत सभी मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। गुजरात के सभी 16 मंत्रियों ने मंत्रिपरिषद पुनर्गठन से पहले कल मुख्‍यमंत्री को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया था।

यह एक बड़ा फेरबदल है, जो मौजूदा कार्यकाल के लगभग तीन साल बाद हो रहा है। चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले ये पूरी कवायद की जा रही है। निवर्तमान मंत्रिमंडल में सिर्फ सोलह मंत्री थे, जो संवैधानिक सीमा है वो सत्ताईस मंत्रियों की है। खबरों से पता चल रहा है कि कई मौजूदा मंत्रियों को हटाया जाएगा, और नए चेहरों को जगह दी जाएगी। नए मंत्रिमण्डल का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा। कार्यक्रम के लिए भाजपा के कई शीर्ष नेता आज अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। पार्टी के प्रेसीडेंट जे.पी. नड्डा समेत कई शीर्ष नेता आज होने वाले गांधीनगर के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

11 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

12 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

12 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

12 घंटे ago