आई.पी.एल. क्रिकेट में शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटन्स ने कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रनों से हराकर अपनी छठी जीत दर्ज की। 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स निर्धारित बीस ओवर में आठ विकेट पर 159 रन ही बना पायी। कप्तान शुभमन गिल ने 55 गेंदों में 90 रन बनाए और साई सुदर्शन ने 52 रन की पारी खेली। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में होगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…