भारत

HAL को L&T से हल्के लड़ाकू विमान Mk 1A के लिए विंग असेंबली का पहला सेट प्राप्त हुआ

लार्सन एंड टुब्रो द्वारा हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) एमके1ए के लिए निर्मित विंग असेंबली का पहला सेट 17 जुलाई, 2025 को कोयंबटूर, तमिलनाडु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को सौंपा गया। रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार ने कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में एलसीए तेजस डिवीजन के महाप्रबंधक एम अब्दुल सलाम ने एलएंडटी की प्रेसिजन मैन्युफैक्चरिंग एंड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स इकाई से एचएएल की ओर से संयोजन प्राप्त किया।

रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार ने आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में एचएएल और एलएंडटी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विभिन्न निजी क्षेत्र के भागीदारों के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने, प्रोत्साहित करने और उन्नत क्षमता सुनिश्चित करने के लिए एचएएल की सराहना की। उन्होंने एलसीए तेजस के उत्पादन लक्ष्य की आवश्यकता को पूर्ण करने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्षेत्र का विस्तार करने और अन्य देशों पर निर्भरता कम करने पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एचएएल के सीएमडी डॉ. डीके सुनील इसे एचएएल और एलएंडटी के वर्षों के समर्पित सहयोग और उत्कृष्टता के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा, “एचएएल, एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में एक पहल के रूप में, बड़े और लघु और मध्यम उद्यमों दोनों तरह के आपूर्तिकर्ताओं के साथ काम कर रहा है। एचएएल ने निजी क्षेत्र में एक समानांतर विमान संरचनात्मक असेंबली लाइन का प्रभावी ढंग से निर्माण किया है, जो एलसीए तेजस कार्यक्रम की क्षमता वृद्धि में सहायता करेगी।”

एलएंडटी प्रिसिजन इंजीनियरिंग एंड सिस्टम्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रमुख अरुण रामचंदानी ने कहा कि एलएंडटी प्रतिवर्ष चार विंग सेट की आपूर्ति करने के लिए तैयार है, तथा उन्नत असेंबली प्रक्रियाओं और स्वचालन के माध्यम से उत्पादन बढ़ाकर 12 सेट प्रतिवर्ष करने की योजना है।

अब तक, एलसीए तेजस डिवीजन को लक्ष्मी मशीन वर्क्स से एयर इनटेक असेंबली, अल्फा टोकोल से रियर फ्यूजलेज असेंबली, एम्फेनॉल से लूम असेंबली, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स से फिन और रडर असेंबली, वीईएम टेक्नोलॉजीज से सेंटर फ्यूजलेज असेंबली और एलसीए एमके1ए के लिए लार्सन एंड टुब्रो से विंग असेंबली के संरचनात्मक मॉड्यूल प्राप्त हुए हैं।

Editor

Recent Posts

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने वित्त वर्ष 2025-26 में ऋण वितरण में मजबूत वृद्धि दर्ज की

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) ने ऋण वितरण का विस्तार करके…

11 घंटे ago

NHAI ने देश भर के 121 टोल प्लाजाों पर ऑनलाइन फास्टैग लोकल पास सुविधा आरंभ कर दी है

केन्द्र सरकार के डिजिटल इंडिया विजन और जीवन सुगम बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप, भारतीय…

11 घंटे ago

पर्यावरण सहयोग पर आम सहमति बनाने के उद्देश्‍य से 12वें ब्रिक्‍स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक नई दिल्‍ली में संपन्‍न

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12वां ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।…

12 घंटे ago

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा; ट्रीसा जॉली और पुलेला गायत्री गोपीचंद सहित पंद्रह अन्‍य खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित

सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2025 की घोषणा कर दी है। महिला बैडमिंटन डबल्स जोड़ी ट्रीसा…

12 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के…

12 घंटे ago