अंतर्राष्ट्रीय

हमास, इसराइल और अमेरिका आज मिस्र की राजधानी काहिरा में गजा युद्धविराम समझौते पर बातचीत शुरू करेंगे

अमरीकी प्रस्ताव के अनुसार गज़ा में युद्धविराम के लिए समझौते को अंतिम रूप देने के प्रयोजन से आज हमास, इस्राइल और अमरीका के बीच मिस्र की राजधानी काहिरा में बातचीत होगी। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस्राइल और हमास के प्रतिनिधि फ़लस्तीन के कैदियों के बदले इस्राइली बंधकों की रिहाई पर चर्चा करेंगे। इस बीच, पिछले 24 घंटों में गज़ा में इस्राइल के हमलों में 70 फ़लस्तीनी मारे गए हैं, हालांकि अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इस्राइल ने शांति योजना पर अमल के लिए बमबारी अस्थायी रूप से रोक दी है। उधर, हमास ने कहा कि इस्राइल फलस्तीनियों का नरसंहार जारी रखे हुए है। इस बीच, लंदन पुलिस ने बताया है कि प्रतिबंधित समूह फलस्तीन एक्शन के लगभग पांच सौ कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया गया है। कल यूरोप में फलस्तीन के समर्थन में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

4 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

4 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

4 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

8 घंटे ago