फसलों का त्योहार लोहड़ी आज मनाया जा रहा है; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं
फसलों का त्यौहार लोहड़ी आज मनाया जा रहा है। यह मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में मनाया जाता है। यह त्यौहार फसलों के पकने की प्रसन्नता का प्रतीक है। लोग शाम को अलाव जलाते हैं, पारंपरिक गीत गाते हैं और परिवार तथा समाज के साथ खुशियों के पल साझा करते हैं। यह त्यौहार आपसी प्रेम और एकता का संदेश भी देता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। ये त्यौहार आज और कल मनाए जा रहे हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि ये त्यौहार देश की समृद्ध कृषि परंपराओं का प्रतीक हैं। साथ ही ये त्यौहार भारत की जीवंत और विविध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करते हैं।





