भारत

देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही; देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कर्लीगार्ड क्षेत्र में सड़कों को नुकसान पहुंचा है, जबकि मुख्य बाजार में दो से तीन होटल और कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान चलाकर लगभग 100 लोगों को सुरक्षित बचाया है।

भारी बारिश के कारण लाल-तप्पड़ क्षेत्र में हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। राहत व बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में मौके पर मौजूद हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में प्रभावित क्षेत्रों का स्थानीय निरीक्षण कर राहत कार्यों की समीक्षा की। मौसम विभाग ने आज देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तथा अन्य हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य में राहत अभियान और तेजी से संचालित किए जा सकेंगे।

आज प्रधानमंत्री जी ने भी प्रात:काल सारी जानकारी ली है और उन्‍होंने चिंता व्‍यक्‍त करी और हर प्रकार से हमको आश्‍वासन दिया, गृहमंत्री जी ने भी धन्‍यवाद भी करता हूं और हमारा प्रयास है कि हम हर प्रकार से जो आपदा पीडि़त हैं सभी को हम लोग हर प्रकार से जो है सहायता करके, जनजीवन को फिर से पुन: लाने के लिए सभी विभाग हमारे युद्ध स्‍तर पर काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह सक्रिय है और युद्धस्तर पर बचाव तथा राहत अभियान चलाए जा रहे हैं।

Editor

Recent Posts

आईएनएस त्रिशूल ने इटली के सिवितावेचिया में अपनी पोर्ट कॉल का समापन किया

भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल ने भूमध्य सागर में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के हिस्से…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में…

3 घंटे ago

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कमजोर होकर कम गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर निम्‍न दवाब में बदल गया है, लेकिन अगले 24 घंटे…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन और सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन और सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा…

3 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

3 घंटे ago