हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश, बादल फटने और बाढ़ के कारण जान-माल का व्यापक नुकसान हुआ है। राज्य के कई स्थान बाढ़ की चपेट में हैं।
हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर बादल फटने की घटनाओं में 15 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और दो राष्ट्रीय उच्च मार्गों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं धर्मशाला के खनियारा में मनूनी खड्ड में बाढ़ आने से बहे 8 श्रमिकों में से 5 के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि 3 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अनुसार बादल फटने से 2 विद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है जिसका आकलन किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के लोगों और पर्यटकों से एहतियात बरतने और नदी-नालों से दूर रहने का आहवान किया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…
भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के अंतर्गत दिनांक…
हाल के हफ़्तों में चीनी की कीमतें बढ़ी हैं। 20 जुलाई 2026 को यह ₹48.18…