भारत

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मूसलाधार बारिश होने की संभावना; दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में

मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में मूसलाधार बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। अगले दो दिनों के दौरान केरल और माहे में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। देश के उत्तरी और पूर्वी भागों में अगले दो से तीन दिनों के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान है।

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह दिल्‍ली का वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 298 दर्ज किया गया। आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 382, बुराडी क्रासिंग में 318, सोनिया विहार में 328, पंजाबी बाग में 339 और रोहिणी क्षेत्र में यह सूचकांक 311 के खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

38 मिनट ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

40 मिनट ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

2 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

2 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

3 घंटे ago