मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में मूसलाधार बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। अगले दो दिनों के दौरान केरल और माहे में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। देश के उत्तरी और पूर्वी भागों में अगले दो से तीन दिनों के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान है।
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 298 दर्ज किया गया। आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 382, बुराडी क्रासिंग में 318, सोनिया विहार में 328, पंजाबी बाग में 339 और रोहिणी क्षेत्र में यह सूचकांक 311 के खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।
ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की…
भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एहतियात…
सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…