भारत

आंध्र प्रदेश में चक्रवात मोन्था के प्रभाव से तेलंगाना के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई

आंध्र प्रदेश में चक्रवात मोन्था के प्रभाव से तेलंगाना के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। वारंगल, हनुमाकोंडा, जंगों, महबूबाबाद, करीमनगर, सिद्दीपेट और खम्मम में एक दिन में सबसे ज़्यादा बारिश हुई।

चक्रवाती तूफान मोन्था के प्रभाव से तेलंगाना के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। हनुमकोंडा जिले के भीमदेवरपल्ले में आज सुबह 5 बजे तक सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों के लिए अत्‍याधिक वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है और लगभग एक दर्जन जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को विशेष रूप से निचले और जलभराव वाले इलाकों में बचाव और राहत कार्यों में जुटी है।

महबूबा जिले के दोर्नाकल जंक्शन पर बाढ़ के कारण कोणार्क एक्सप्रेस और गोलकोंडा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं है और कई अन्य के मार्ग बदल दिए गए। मूसलाधार बारिश के बाद आपदा प्रबंधन टीमों को राहत कार्यों के लिए तैनात किया गया। इस बीच, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आज चक्रवात प्रभावित जिलों के लिए जिला अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग की।

Editor

Recent Posts

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंचा, जो अब तक का सर्वोच्‍च स्‍तर है

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो अब…

44 मिनट ago

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को देखते हुए, सरकार ने महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर सीमा शुल्क माफ करने का निर्णय लिया

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उत्पन्न बाधाओं को…

51 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

1 घंटा ago

जनगणना-2027: विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू ने सबसे पहले स्व-गणना कर राष्ट्र की अगुआई की

विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान जनगणना-2027 शुरू हो गया है। भारत सरकार ने आज…

3 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा, देश में उर्वरक बीज और कृषि रसायनों का पर्याप्‍त भण्‍डारण उपलब्‍ध

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा है कि देश में उर्वरक बीज और…

3 घंटे ago