झारखंड विधानसभा में आज हेमंत सोरेन सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले गठबंधन के पैंतालीस विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर बहस हुई। मत विभाजन के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विश्वास मत के बाद सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। 48 वर्षीय सोरेन ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के एक सप्ताह के भीतर 4 जुलाई को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आज दोपहर में मंत्रियों का शपथ समारोह आयोजित होने की संभावना है। मंत्रिमंडल में नये चेहरों को शामिल किये जाने की संभावना है।
भारतीय नौसेना ने अपने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन 2026 के अंतर्गत 15 फरवरी 2026…
भारत का सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन इकोसिस्टम लगातार मजबूत हो रहा है। डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव (डीएलआई)…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट…
जैव-विविधता के संरक्षण को मजबूती प्रदान करने और स्थानीय समुदायों का समर्थन करने की दिशा…
आईसीसी टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप में कल रात एक बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ने…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि नवगठित शांति बोर्ड के सदस्यों ने…