अंतर्राष्ट्रीय

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर जवाबी हमला किया

पश्चिम एशिया में बढते तनाव के एक महत्‍वपूर्ण घटनाक्रम में हिजबुल्लाह ने अपने सैन्‍य कमांडर फौद शुकुर की हत्‍या की पृष्‍ठभूमि में इस्रायल पर जवाबी हमला किया है। 30 जुलाई को बेरूत के दक्षिणी क्षेत्र में शुकुर के मारे जाने के तीन सप्‍ताह से अधिक समय के बाद आज सुबह यह हमला किया गया।

हिजबुल्‍लाह द्वारा जारी एक वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि लडाकों के एक समूह ने इस्रायली क्षेत्र पर बडी संख्‍या में ड्रोन और मिसाइल का इस्‍तेमाल करके इस हमले को अंजाम दिया। इस समूह ने हमले में हुई बर्बादी को लेकर विशेष जानकारी नहीं दी है।

इस बीच, इस्रायल ने घोषणा की है कि इसने हिजबुल्‍लाह के हमले से पहले लेबनान में सौ लड़ाकू विमानों के साथ सुरक्षात्‍मक हमला किया था। इस्रायली सेना ने बताया कि इसने इस्रायल के विरूद्ध बडे स्‍तर पर होने वाले हमलों की तैयारियों का पता लगाया था, इस कारण यह हमला किया गया। इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि बमबारी में हजारों रॉकेट नष्‍ट कर दिए गए और 40 से अधिक लॉन्‍च प्‍लेटफॉर्म पर बमबारी की गई। इनमें से कुछ प्‍लेटफॉर्म मध्‍य इस्रायल के ठिकानों को निशाना बना रहे थे।

अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय इन घटनाक्रमों पर नजर रखे हुए हैं। अमरीका के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने आज हुए हमले को लेकर नेतन्‍याहू से बातचीत की। उन्‍होंने इस बातचीत में इस्रायल को अमरीकी समर्थन की पुष्टि की।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

3 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

3 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

3 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

3 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

3 घंटे ago