हिमाचल प्रदेश: अटल टनल रोहतांग में भारी बर्फबारी जारी है। प्रशासन ने लगभग 1,000 पर्यटक वाहनों को निकाला। कुल्लू ADC अश्वनी कुमार ने कहा, कल से कुल्लू ज़िले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे पर्यटक मनाली के अटल टनल या गुलाबा की तरफ फंस गए हैं। हालांकि गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई थी, लेकिन जब तक सुबह सिसु गए पर्यटक लौटे, तब तक सड़क पर बर्फ जमा हो गई थी, जिससे करीब एक हज़ार गाड़ियां फंसी हुई थीं। पुलिस के साथ मिलकर बर्फ हटाने का काम किया गया और गाड़ियों को निकाला गया। 100-200 गाड़ियां अभी भी फंसी हुई हैं। BRO की मशीनरी तैनात है, और सड़क साफ की जा रही है। फिलहाल, IMD के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट और 19 तारीख को ऑरेंज अलर्ट है। इसलिए, मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि वे ऊपरी इलाकों में न जाएं।





