भारत

हिमाचल प्रदेश आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है

हिमाचल प्रदेश आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है। 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर राज्य का गठन किया गया था। इस वर्ष स्‍थापना दिवस समारोह चंबा जिले की जनजातीय पांगी घाटी के मुख्यालय किल्लार में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। इस अवसर पर राज्य की समृद्ध विरासत से जुड़े कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल दिवस पर आज हिमाचल प्रदेश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा: “हिमाचल दिवस की राज्य के सभी लोगों को अनेकानेक शुभकामनाएं। गौरवशाली संस्कृति के लिए विख्यात इस प्रदेश के मेरे भाई-बहन अपने परिश्रम, प्रतिभा और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं। यह विशेष अवसर आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए, साथ ही हमारी देवभूमि को प्रगति के पथ पर अग्रसर करे, यही कामना है।”

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

21 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

24 मिनट ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

2 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

2 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

2 घंटे ago