भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा और एनडीए–दोनों के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आज सुबह गुवाहाटी में हुई बैठक में, रंजीत कुमार दास, बिस्वजीत दैमारी, अजंता निओग, राजदीप रॉय, अशोक सिंघल और पीयूष हजारिका सहित आठ भाजपा विधायकों ने डॉक्टर हिमंत बिस्वा सरमा के नाम का प्रस्ताव रखा।
असम गण परिषद के 10 विधायकों और बीपीएफ विधायकों की उपस्थिति में एनडीए के नेता के रूप में डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा का नाम प्रस्तावित किया गया। इसके बाद भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक जगत प्रकाश नड्डा ने डॉक्टर हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा और एनडीए का नेता घोषित किया।
एनडीए का नेता चुने जाने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से लोक भवन जाकर मुलाक़ात की और सरकार बनाने के लिए 102 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र सौंपा।
18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…
सऊदी अरब ने कहा है कि ड्रोन हमले के एक दिन बाद उसने देश भर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…
यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…