बिज़नेस

एचएलएल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार को 69.5 करोड़ रुपये का लाभांश दिया

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत एक लघु रत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार को 69.53 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभांश देकर अपने मज़बूत वित्तीय प्रदर्शन को और मजबूत किया है। यह कंपनी द्वारा दिये सबसे अधिक लाभांशों में से एक है।

एचएलएल की अध्यक्ष डॉ. अनीता थम्पी ने माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा को लाभांश चेक प्रदान किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव, एएस एंड एफए श्री होवेदा अब्बास और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री विजय नेहरा भी उपस्थित थे। एचएलएल के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें निदेशक (विपणन) श्री एन. अजीत और निदेशक (वित्त) श्री रमेश पी. भी शामिल थे, भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में, श्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि, एचएलएल चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम है और सभी के लिए सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के प्रति समर्पित है।

एचएलएल के प्रदर्शन की सराहना करते हुए, श्री जे. पी. नड्डा ने कहा कि एचएलएल ने अपनी सहायक कंपनियों और अमृत फार्मेसीज के साथ मिलकर स्वास्थ्य क्षेत्र में परिवर्तन लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में अमृत फार्मेसीज की सस्ती दवाओं से 6.7 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं, जिससे लोगों ने अपने जेब खर्च में लगभग 8000 करोड़ रुपये से अधिक की बचत की है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में एचएलएल के विनिर्माण और सेवा पोर्टफोलियो दोनों में व्यापक वृद्धि हुई। परिचालन राजस्व बढ़कर 4,500 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20% की वृद्धि दर्शाता है। 31 मार्च, 2025 तक कंपनी की कुल संपत्ति उल्लेखनीय रूप से बढ़कर 1,100 करोड़ रुपये हो गई।

संयुक्त आधार पर, अपनी सहायक कंपनियों – एचआईटीईएस, जीएपीएल और लाइफस्प्रिंग हॉस्पिटल्स सहित – एचएलएल समूह ने कुल 4,900 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 19% की वृद्धि दर्शाता है।

1 मार्च 1966 को स्थापित, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड भारत की जनसंख्या नियंत्रण चुनौतियों का समाधान करने से लेकर एक बहु-उत्पाद, बहु-सेवा स्वास्थ्य सेवा उद्यम के रूप में विकसित होकर देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अमृत फ़ार्मेसीज़ जैसी पहलों के माध्यम से, कंपनी आवश्यक दवाओं और सर्जिकल उत्पादों को लगातार बना रहे है, जिससे देश भर के मरीज़ों के इलाज के खर्च में कमी आ रही है।

एचएलएल अपनी स्थापना के 60वें वर्ष का जश्न मना रहा है, तथा यह गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल समाधान उपलब्ध कराने तथा सभी के लिए सुलभ, किफायती और समतापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल में योगदान देने के अपने संकल्प को सुदृढ़ करता है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राज्य सरकारें हालिया विरोध प्रदर्शनों में विद्यार्थियों के नाम दर्ज प्राथमिकी बंद करने या वापस लेने के लिए स्‍वतंत्र

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने स्‍पष्‍ट किया है कि दिल्‍ली सरकार और विभिन्‍न राज्‍यों की सरकारें जंतर-मंतर…

8 घंटे ago

भारत और उज़्बेकिस्तान ने महत्वपूर्ण खनिजों, खनन, व्यापार, ऊर्जा, अवसंरचना, रक्षा और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का फैसला किया

भारत और उज़्बेकिस्तान ने कल नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान महत्वपूर्ण खनिजों,…

8 घंटे ago

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- ईरान के पास समझौता करने का एक आखिरी मौका, ईरान ने बातचीत की खबरों का खंडन किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को अमरीका के साथ समझौता…

8 घंटे ago

मौसम विभाग ने 4 और 5 अगस्त को मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने 4 और 5 अगस्त को मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा…

8 घंटे ago

ओडिशा में प्रमुख नदियों और उनकी सहायक नदियों में जलस्‍तर घटने के कारण बाढ़ की स्थिति में सुधार

ओडिशा में प्रमुख नदियों और उनकी सहायक नदियों में जलस्‍तर घटने के कारण बाढ़ की…

8 घंटे ago

FSSAI ने डाबर इंडिया को शहद, गाय का घी और खाद्य तेल जैसे कई उत्पादों को ‘100 प्रतिशत’ के दावे के साथ बेचने से प्रतिबंधित किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने डाबर इंडिया को शहद, गाय का घी और…

8 घंटे ago