भारत

HMPV अपडेट: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने देश में श्वसन संबंधी बीमारियों की स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कल वर्चुअल माध्‍यम से राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की और देश में श्वसन संबंधी बीमारियों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामलों में वृद्धि की मीडिया रिपोर्टों के बाद देश में ऐसे मामलों की स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक में डॉ. राजीव बहल, सचिव (डीएचआर), डॉ. (प्रो) अतुल गोयल, डीजीएचएस, राज्यों के स्वास्थ्य सचिव और अधिकारी तथा एनसीडीसी, आईडीएसपी, आईसीएमआर, एनआईवी और आईडीएसपी की राज्य निगरानी इकाइयों के विशेषज्ञों ने भाग लिया।

बैठक में यह बात दोहराई गई कि आईडीएसपी के आंकड़ों के मुताबिक देश में कहीं भी आईएलआई/एसएआरआई मामलों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं दिखी गई है। आईसीएमआर के सेंटिनल सर्विलांस डेटा से भी इसकी पुष्टि होती है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने इस बात पर बल दिया कि 2001 से वैश्विक स्तर पर मौजूद एचएमपीवी को लेकर लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने राज्यों को आईएलआई/एसएआरआई निगरानी को मजबूत करने और समीक्षा करने की सलाह दी। उन्होंने दोहराया कि आमतौर पर सर्दियों के महीनों में श्वसन संबंधी बीमारियों में वृद्धि देखी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि देश श्वसन संबंधी बीमारियों के मामलों में किसी भी संभावित वृद्धि के लिए पूरी तरह तैयार है।

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) कई श्वसन वायरस में से एक है जो खासकर सर्दियों में और वसंत के शुरुआती महीनों के दौरान सभी उम्र के लोगों में संक्रमण का कारण बन सकता है। वायरस का संक्रमण आमतौर पर हल्का होता है और अधिकांश मामले अपने आप ठीक हो जाते हैं। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि आईसीएमआर-वीआरडीएल प्रयोगशालाओं में पर्याप्त नैदानिक ​​सुविधाएं उपलब्ध हैं।

राज्यों को वायरस के संक्रमण की रोकथाम के संबंध में लोगों में आईईसी और जागरूकता बढ़ाने की सलाह दी गई। लोगों को साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोने, गंदे हाथों से अपनी आंख, नाक या मुंह को छूने से बचने, रोग के लक्षण वाले लोगों के साथ निकट संपर्क से बचने और खांसते व छींकते समय मुंह और नाक को ढकने जैसे उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

4 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

4 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

4 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

5 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

5 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

19 घंटे ago