हॉकी इंडिया ने आज आगामी एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह विश्वकप 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक चिली के सैंटियागो में आयोजित किया जाएगा। ज्योति सिंह भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी। 20 सदस्यों की इस टीम में 18 खिलाड़ी और दो वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल हैं। भारत को जर्मनी, आयरलैंड और नामीबिया के साथ पूल-सी में रखा गया है। टीम को भारतीय कोच और पूर्व फील्ड हॉकी खिलाड़ी तुषार खांडकर प्रशिक्षित करेंगे।
insamachar
आज की ताजा खबर




