भारत

प्रयागराज में दिव्य महाकुंभ का पावन स्‍नान आस्‍था और उल्‍लास के साथ जारी

प्रयागराज में दिव्य महाकुंभ का पावन स्‍नान पूरी आस्‍था और उल्‍लास के साथ जारी है। कल मकर संक्रांति के अमृत स्‍नान के अवसर पर साढे तीन करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भाषिणी के सहयोग से महाकुंभ में बहुभाषायी सुगमता का तकनीकी प्रबंध किया है।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों को भाषा अनुवाद प्लेटफॉर्म भाषिणी के जरिए 11 विभिन्न भाषाओं की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इस प्लेटफॉर्म पर डिजिटल खोया पाया समाधान के जरिए लोग अपनी भाषा में खोई या पाई गई वस्तुओं का विवरण दर्ज कर रहे हैं, तो वही आसान संवाद के लिए वास्तविक समय में दर्ज की गई विवरण का अनुवाद भी हो रहा है। इसके जरिए अधिकारियों के साथ निर्बाध संवाद भी स्थापित हो रहा है। एआई संचालित बहुभाषी चैट बोट कुंभ सहायक को महाकुंभ के दौरान लाखों आगंतुकों की सहायता के लिए डिजाइन किया गया है।

कुंभ सहायक का उद्देश्य तीर्थ यात्रियों को मार्गों की सही जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ महाकुंभ 2025 के अनुभव को भी बेहतर बनाना है। भाषिणी मोबाइल ऐप की वार्तालाप सुविधा के जरिए श्रद्धालुओं को इस बड़े आयोजन में उत्‍तर प्रदेश पुलिस की 112 आपातकालीन हेल्‍पलाइन के साथ सहज संचार की सुविधा भी मिल रही है।

45 दिन तक चलने वाले इस महाकुंभ के लिए सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पचास हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। लगभग दो हजार आठ सौ सीसीटीवी और एआई युक्त कैमरों से महाकुंभ नगरी की निगरानी की जा रही है। यह भव्य आयोजन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

19 मिनट ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

35 मिनट ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

36 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

53 मिनट ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

54 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

56 मिनट ago