भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गोधरा में श्री गोविंद गुरु विश्वविद्यालय में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गोधरा में विंजोल स्थित श्री गोविंद गुरु विश्वविद्यालय में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज साणंद विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और वृक्षारोपण किया और Gujarat Industrial Development Corporation (GIDC) के उद्योगपतियों के साथ संवाद किया। गृह मंत्री ने साणंद के जुवाल में प्राथमिक विद्यालय, अड़रोड़ा सेवा सहकारी मंडली के नवनिर्मित परिसर और फांगडी गांव में पंचायतघर का उद्घाटन भी किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आज का दिन पंचमहल के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने महान गोविंद गुरु जी के नाम पर गुजरात में विश्वविद्यालय स्थापित करने और इसे देश के युवाओं, विशेषकर आदिवासी युवाओं, के लिए प्रेरणा स्थल बनाने के प्रयास किए थे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले महान व्यक्तित्व गोविंद गुरु जी के नाम पर गुजरात में 2015 में विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी और आज 125 करोड़ रुपये की लागत से खेल केंद्र तथा अन्य गतिविधियों सहित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है।

अमित शाह ने कहा कि वंजारा जाति में जन्मे गोविंद गुरु जी ने ब्रिटिश शासन के दौरान एक अलग भील क्षेत्र की कल्पना की और अंग्रेजों के खिलाफ एक महान संघर्ष किया, जिसमें 1512 आदिवासी भाई-बहन शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि इस घटना ने मानगढ़ को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।

अमित शाह ने कहा कि गोविंद गुरु जी द्वारा किसानों के कल्याण के लिए चलाया गया आंदोलन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए युवाओं तथा बच्चों को इस लक्ष्य के प्रति कटिबद्ध रहना होगा।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

3 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

5 घंटे ago