भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्‍यों के मुख्यमंत्रियों से अपने प्रदेश में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने को कहा

गृह मंत्री अमित शाह ने कल सभी राज्‍यों के मुख्यमंत्रियों से अपने प्रदेश में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने को कहा है। साथ ही पाकिस्‍तानी नागरिकों की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्‍यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं।

उधर, गृह सचिव गोविन्‍द मोहन ने सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मुख्‍य सचिवों को पाकिस्‍तानी नागरिकों को जारी वीजा निलम्बित करने के आदेश का कडा़ई से पालन करने को कहा है। भारत ने दीर्घावधि वीजा, राजनयिक और आधिकारिक वीजा को छोड़कर पाकिस्‍तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द कर दिए हैं। पाकिस्‍तानी नागरिकों को जारी सभी चिकित्‍सा वीजा 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे और कोई नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा।

इस बीच, भारत आए 191 पाकिस्तानी नागरिक कल पंजाब में अमृतसर के अटारी-वाघा मार्ग से स्वदेश लौट गए। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र ने देश छोड़ने के लिए 48 घंटे की समयसीमा तय की थी। इससे पहले, 24 अप्रैल को 28 पाकिस्तानी नागरिक स्वदेश लौटे थे। इस बीच, 287 भारतीय नागरिक भी पाकिस्तान से वापस आए हैं।

तेलंगाना पुलिस महानिदेशक डॉ. जितेन्‍द्र ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा़ सेवा तत्‍काल रोके जाने के केंद्र सरकार के आदेश के तहत परामर्श जारी किया है। तेलंगाना में लगभग दो सौ तीस पाकिस्‍तानी नागरिकों के पास भारतीय वीजा़ है। राज्य में रह रहे पाकिस्‍तानी नागरिकों को किसी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने को कहा गया है। 30 अप्रैल तक भारत से लौटने वाले पाकिस्‍तानी नागरिकों के लिए अटारी सीमा खुली रहेगी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

2 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी की जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने पर…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल असम का दौरा करेंगे; गुवाहाटी में 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी, 2026 को असम का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:30…

2 घंटे ago