भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने देश की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के उत्तरदायी आसूचना IB के MAC की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विभिन्न सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ देश की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के उत्तरदायी आसूचना ब्यूरो (Intelligence Bureau) के Multi Agency Centre (MAC) की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक को संबोधित करते हुए, केन्द्रीय गृह मंत्री ने देशभर की खुफिया और प्रवर्तन एजेंसियों सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों को राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति ‘Whole of the Government’ approach अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने देश में उभरते सुरक्षा खतरे के परिदृश्य से निपटने के लिए आतंकी नेटवर्क और उनके सहायक इको-सिस्टम को खत्म करने के लिए सभी एजेंसियों के बीच अधिक तालमेल पर जोर दिया।

देश की समग्र आंतरिक सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की समीक्षा करते हुए,गृह मंत्री ने सभी प्रतिभागियों से Multi Agency Centre में अपनी भागीदारी बढ़ाने और इसे एक सामंजस्यपूर्ण मंच बनाने के लिए कहा, जो निर्णायक और त्वरित कार्रवाई के लिए सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों, ड्रग्स-रोधी एजेंसियों, साइबर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को एक साथ लाता है।

गृह मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि MAC ने अपने घटकों (constituents) का विश्वास अर्जित किया है और इसे अंतिम रिस्पॉंडर्स सहित विभिन्न हितधारकों के बीच pro-active और real-time कार्रवाई योग्य जानकारी साझा करने के लिए एक मंच के रूप में 24X7 काम करना जारी रखना चाहिए।

बैठक के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा में शामिल सभी एजेंसियों से युवा, तकनीकी रूप से कुशल जोशीले अधिकारियों की एक टीम गठित करने पर जोर दिया, ताकि Big Data और AI/ML संचालित एनालिटिक्स और तकनीकी प्रगति का उपयोग करके आतंकी इकोसिस्टम को खत्म किया जा सके। उन्होंने दोहराया कि नई और उभरती सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनज़र हमें अपने रिस्पॉन्स में हमेशा एक कदम आगे रहना होगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, MAC फ्रेमवर्क अपनी पहुंच और प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए बड़े तकनीकी और ऑपरेशनल सुधारों को लागू करने को तैयार है। उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से त्वरित प्रतिक्रियाओं और साझा की गई जानकारियों के aggressive follow-up के माध्यम से इन प्रयासों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Editor

Recent Posts

भारत-कुवैत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत

भारत और कुवैत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत हो गए हैं।…

25 मिनट ago

कनाडा ने 600 से ज़्यादा अमरीकी चीजों पर 50% तक शुल्‍क लगाया

कनाडा ने अमरीका की 600 से ज़्यादा चीजों पर 50 प्रतिशत तक जवाबी शुल्‍क लगाया…

29 मिनट ago

अमरीका ने अपने युद्धपोत पर हमले के बाद फारस की खाड़ी में ईरान के 5 तेल टैंकर नष्ट किए

अमरीका और ईरान के बीच लगातार हमलों के कारण पश्चिम एशिया में तनाव तेज़ी से…

31 मिनट ago

एनसीएससी ने संगरूर के रहने वाले गुलजार सिंह की मौत के मामले में पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले गुलजार सिंह…

35 मिनट ago

STPI ने IIIT-दिल्ली में इलेक्ट्रोप्रेन्योर समिट 2026 का आयोजन किया

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक प्रमुख एसएंडटी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ…

38 मिनट ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की श्रीलंका यात्रा पर कोलंबो पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तीन दिन की श्रीलंका यात्रा पर कोलंबो पहुंचे। इस यात्रा…

14 घंटे ago