भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने आज श्रीनगर में केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज श्रीनगर में केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केन्द्रीय गृह सचिव, निदेशक, आसूचना ब्यूरो, सेनाध्यक्ष, कोर कमांडर (उत्तरी कमांड), जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार, जम्मू और कश्मीर में चिरस्थायी शांति स्थापित करने और आतंकवाद का पूरी तरह सफाया करने के प्रति कटिबद्ध है। बैठक के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकी घटनाओं, घुसपैठ और आतंकवादी संगठनों में युवाओं की भर्ती में उल्लेखनीय कमी के लिए सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराया। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के निरंतर और समन्वित प्रयासों के कारण जम्मू और कश्मीर में देश के शत्रुओं द्वारा पोषित आतंकवाद का पूरा इकोसिस्टम ध्वस्त हो गया है।

अमित शाह ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए समन्वित अप्रोच के साथ प्रयास जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एरिया डोमिनेशन प्लान और जीरो टेरर प्लान के क्रियान्वयन पर मिशन मोड में काम करना चाहिए। अमित शाह ने सभी एजेंसियों द्वारा समन्वित तरीके से काम करने पर ज़ोर दिया जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद हासिल की गई उपलब्धियों को बरकरार रखा जा सके और ‘आतंकवाद मुक्त जम्मू और कश्मीर’ के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ज़रूरी सभी संसाधन उपलब्ध करा रही है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने इस वर्ष 3 जुलाई से 9 अगस्त तक होने वाली श्री अमरनाथजी यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की और संबंधित एजेंसियों को पवित्र यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Editor

Recent Posts

भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने AI आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा प्रयासों के लिए एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए

भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आइकॉनिक टॉवर का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ओडिशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आइकॉनिक…

3 घंटे ago

भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (IMNEX-26) का 8वां संस्करण विशाखापट्टनम में संपन्न हुआ

भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (आईएमएनईएक्स-26) का 8वां संस्करण अपने बंदरगाह और समुद्री चरणों के सफल समापन…

3 घंटे ago

गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित वाले क्षेत्रों में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए स्व-गणना शुरू

जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (PE) के लिए स्व-गणना (SE) की प्रक्रिया…

3 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल ने राष्ट्रीय तटीय सुरक्षा सम्मेलन ‘सागर सुरक्षा 2026’ की शुरुआत की

भारतीय तटरक्षक बल ने गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन प्रभाग के सहयोग से आज कोलकाता…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार…

4 घंटे ago