insamachar

आज की ताजा खबर

Home Minister Amit Shah chaired a meeting of the Parliamentary Consultative Committee in Andaman and Nicobar Islands.
भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने अंडमान और निकोबार में संसदीय परामर्श समिति की बैठक की

गृह मंत्री अमित शाह ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और क्षेत्रीय अवसंरचना से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई।

गृह मंत्री ने साइबर अपराध से निपटने के लिए समन्वय, संचार और क्षमता निर्माण को शामिल करते हुए बहुआयामी रणनीति पर जोर दिया। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के रणनीतिक महत्व पर एक अलग सत्र भी आयोजित किया गया।

अमित शाह विजयपुरम के आई.टी.एफ. परिसर में न्याय संहिता पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद वे नेताजी स्टेडियम में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

गृह मंत्री कल रात तीन दिन के दौरे पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुंचे। एक महीने से भी कम समय में यह अमित शाह का द्वीपों का दूसरा दौरा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *