भारत

गृहमंत्री अमित शाह ने इस आरोप को खारिज कर दिया है कि एक राष्‍ट्र-एक चुनाव विधेयक संघवाद के सिद्धांत को कमजोर करता है

गृह मंत्री अमित शाह ने इस आरोपों को खारिज कर दिया है कि एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक संघवाद के सिद्धांतों को कमजोर करता है। नई दिल्ली में निजी टीवी चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होना कोई नई बात नहीं है।

इस देश में तीन चुनाव वन नेशन वन इलेक्‍शन के तहत। बावन में सभी चुनाव एक साथ हुए, 57 में कई चुनाव अलग हो रहे थे, तो आठ राज्‍यों की एसेंबली भंग कर दी गई और चुनाव एक साथ कराए। इसका तीसरा चुनाव भी कमोवेश वन नेशन वन इलेक्‍शन हुआ। ये टूटा कहां, टूट वहां कि जब जवाहरलाल नेहरू ने केरल में एक सरकार तोड दी, कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी नंबूदरीपाद की सरकार थी उसको तोड़ दिया और जो इंदिरा गांधी ने तो सरकार तोडने के सारे रिकार्ड तोड दिए। तो मिडटर्म इलेक्‍शन शुरू हुए और 71 में चुनाव जीतने के लिए लोकसभा का भी विसर्जन समय से पहले हो गया, वहां से मिसमैच हुआ है।

अमित शाह ने 2014 और 2019 में ओडिशा में एक साथ हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव का उदारहण देते हुए कहा- 14 में भी मोदीजी थे, ओडिसा में चुनाव एक साथ हुआ, एसेंबली में हम हार गये थे। 19 में भी मोदीजी थे, वहां एक साथ चुनाव हुआ, हम हार गये थे। 19 में पूरे देश में प्रचंड बहुमत मिला था, आंध्रप्रदेश में हम हार गये थे। ऐसा नहीं होता है आप जनता को क्‍या समझते हैं। जनता क्षीर-नीर करने की क्षमता सबसे ज्‍यादा अगर किसी में दुनिया भर की जनता में है, तो भारत की जनता में है। वह अच्‍छे से एक्‍सचेंज नही करती, इसपर भरोसा करना चाहिए।

Editor

Recent Posts

योग महोत्सव-2026 के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू

आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…

7 घंटे ago

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…

8 घंटे ago

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों का ‘जहां है, जैसा है’ के आधार पर नियमितीकरण

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के 39वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…

9 घंटे ago

वित्तीय सेवा विभाग सचिव ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एआई-संचालित बहुभाषी संवाद मंच ‘बॉब संवाद’ का शुभारंभ किया

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…

9 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार पर कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…

9 घंटे ago